गाजीपुर। सैदपुर से सादात होते हुए मरदह तक बनने वाले एनएच 124डी मार्ग पर सादात नगर के प्रभावित विभिन्न गाटा संख्या के जमीनों की नापी कर सीमांकन के लिए रविवार को अपर जिलाधिकारी (भू/राजस्व) आशीष कुमार मिश्रा और जखनियां तहसीलदार धूर्वेश कुमार सादात पहुंचे। अधिकारी द्वय के निर्देशन में विभागीय कर्मचारियों की टीम ने विभिन्न गाटा की परियोजना से प्रभावित रकबा, अकृषिक रकबा एवं उन पर अवस्थित परिसम्पतियों का विधिवत अवलोकन व परीक्षण किया। संबंधित लोगों को विश्वास दिलाया कि उचित प्रतिकर का भुगतान सर्किल रेट के आधार पर किया जायेगा। जमीन का सीमांकन करते समय संबंधित भवन स्वामीयों और बाजार के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे। लोगों में यह कौतूहल बना हुआ था कि उनकी कितनी जमीन एनएच निर्माण की जद में जा रहा है। इस दौरान सीआरओ के वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार, कानूनगो दिनेश कुमार, लेखपाल रमाशंकर सिंह, सर्वेयर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Home / ग़ाज़ीपुर / सैदपुर-सादात व मरदह निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के लिए सीआरओ ने किया सीमांकन कार्य का निरीक्षण
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार
गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..