गाजीपुर की धरती ने वर्षो से राष्ट्रीय ही नहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है,वही समय के साथ मेधावी बच्चों की सफलता ने भी कई बार क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। फिर एक बार इस मिट्टी के बेटी ने विदेशी धरती पर भारतीय विद्वता को नयी पहचान दिलायी है। इस बार मुहम्मदाबाद तहसील के कुंडेसर गाव के बृजेश नरेन सिंह के होनहार पुत्री तृप्ति सिंह को यूके की सरकार ने भारतीय मुद्रा के अनुसार वारविक विश्वविद्यालय लन्दन में ग्लोबल सस्टेनेबल डेवलपमेंट विषय पर रिसर्च के लिए 2.5 करोड़ रुपए बतौर स्कालरशि दी है। इस स्कालरशिप में ट्यूशन फीस,आवास, यात्रा, खर्च, भोजन और स्वास्थ्य बीमा खर्च शामिल है। तृप्ति सिंह इस विश्वविद्यालय में चार वर्ष तक पीएचडी करेगी। उक्त जानकारी के अनुसार ग्लोबल सस्टेनेबल डेवलपमेंट में रिसर्च के लिए निर्धारित महज एक सीट ले लिए पूरे देश से विधार्थियों ने भाग लिया था।जिससे मेरिट के आधार पर तृप्ति सिंह का चयन हुआ है। तृप्ति सिंह सोशियोलॉजी विषय मे स्वच्छन्द विकास के क्षेत्र के 7 साल से अधिक अनुभव प्राप्त किया है। जबकि उन्होंने केंद्रीय नीति अनुसंधान के साथ एक वर्ष यूनिसेफ के साथ काम किया। तृप्ति सिंह ने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की पढ़ाई विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा से की है। और स्नातक मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।वही सोशियोलॉजी विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन में मुम्बई विश्वविद्यालय से किया है।तृप्ति सिहं रिवरडेल ग्लोबल स्कूल जयनगर मुहम्मदाबाद की फाउंडर मेम्बर भी है। इस उपलब्धि पर तृप्ति सिंह ने अपनी इस उपलब्धि के मौके कही कि सफलता का कोई शार्टकट नही है। मेहनत और लगन से किया गया प्रयास हमेशा सुखद परिणाम देता है।और छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणाश्रोत है।बहुप्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में परीक्षा उतीर्ण की जानकारी होने पर स्वजन सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर की बेटी तृप्ति सिंह ने जिले का नाम किया रौशन, रिसर्च के लिए मिला ढाई करोड़ का स्कालरशिप
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल
गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..