ग़ाज़ीपुर। जंगीपुर विधानसभा के निवासी करिश्मा यादव ने पीसीएस जे की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। करिश्मा यादव के सफलता पर भाजपा के युवा नेता आदित्य सिंह ने उनके घर जाकर उनका सम्मान किया और कहा कि यह पीएम मोदी और सीएम के विजन बेटी-बचाओं-बेटी पढ़ाओं का अहम योगदान है कि पीसीएस जे की परीक्षा में बड़ी संख्या में लड़कियों ने सफलता प्राप्त किया है। उन्होने कहा कि जनपद गाजीपुर में भी करीब पांच बेटियों ने पीसीएस जे की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है उनको उनके उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और बधाई देता हूं।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..