Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शम्मे गौसिया यूनानी मेडिकल कालेज सहेड़ी गाजीपुर में धूमधाम से मनाया गया आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस

शम्मे गौसिया यूनानी मेडिकल कालेज सहेड़ी गाजीपुर में धूमधाम से मनाया गया आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। शम्‍मे गौसिया यूनानी मेडिकल कालेज सहेड़ी गाजीपुर में आजादी का 77वां स्‍वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यूनानी मेडिकल कालेज के निदेशक डा. साकीब सिद्दीकी ने ध्‍वजारोहण किया और कहा कि शहीदों के कुर्बानियों के बाद हमे यह आजादी मिली है। जिसको कायम रखना हिंदुस्‍तान के हर नागरिक का कर्तव्‍य है। हिंदू और मुसलमान हिंदुस्‍तान की दो आंखे हैं। दोनों को आपस में मिलजुल कर मुल्‍क का विकास करना चाहिए। इस अवसर पर डा. मोहसीन सिद्दीकी, डा. शादाब सिद्दीकी, रविंद्र श्रीवास्‍तव, इंद्रजीत प्रसाद, एसपी राय, फैज और अलाउद्दीन सिद्दीकी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एसए नैय्यर ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्‍टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …