गाजीपुर। अंत्येष्टि में गए युवक की गंगा में डूबने से मृत्यु हो गयी। प्राप्त सूचना के अनुसार कल 15 अगस्त को सायं 3 बजे अर्जुन सेठ सुपुत्र अरुण सेठ उम्र 24 साल निवासी ग्राम धरवाँ की पैर फिसलने से गंगा में डुबनें से मृत्यु हो गई। अर्जुन कल गाँव के ही एक बृद्ध व्यक्ति के अंत्येष्टि में चोचकपुर घाट पर गया हुआ था। कल देर शाम तक लाश नहीं मिली थी जो आज 16 अगस्त को 10 बजे प्रातः लाश मिली है। जिसे पोस्टमार्टम हेतु गाजीपुर भेज दिया गया है। मृतक 3 भाईयों में सबसे बड़ा था। माता आशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में संनाटा छाया हुआ है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन
गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..