गाजीपुर। अशोक राय, आपदा विशेषज्ञ कलेक्ट्रेट, गाजीपुर ने पांच दिनो का पूर्वानुमान की बुलेटिन जारी किया है। उन्होने बताया कि जिले में भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आगामी 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गहरे बादल छाए रहने की सम्भावना के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है | अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है तथा पूर्वी हवा औसत 12 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है | अशोक राय ने जनपदवासियो को सुझाव देते हुए बताया कि आकाशीय बिजली की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए दामिनी एप्लीकेशन का प्रयोग करें |आपदाओ संबंधी चेतावनी⁄अलर्ट की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए सचेत एप्लीकेशन का प्रयोग करें |
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..