गाजीपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कॉमन सिविल कोड यूसीसी पर बसपा सुप्रीमो मायावती के पहल का स्वागत किया है। ओमप्रकाश राजभर ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बातया कि यूसीसी देश के हित में है। पूरे देश में एक कानून होना चाहिए। जैसे किसी जगह 12 वर्ष की लड़की की शादी को वैद्धता मिलती है तो किसी धर्म में यह आयु 18 वर्ष का हो जाता है। देश के विकास के हित में है एक समान कानून। उन्होने कहा कि यूसीसी पर भाजपा सभी राजनैतिक दलों से बातचीत कर संसद में कानून लाये तो सभी लोग इस कानून का समर्थन करेंगे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
जमानिया पुलिस ने संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों के खिलाफ किया सघन चेकिंग
गाजीपुर। जमानिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ पाण्डेय मोड पर संदिग्ध …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..