Breaking News
Home / खेल / कर्मवीर सत्यदेव सिंह स्मृति टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच कल

कर्मवीर सत्यदेव सिंह स्मृति टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच कल

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रहे कर्मवीर सत्यदेव सिंह स्मृति टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज सैदपुर अकादमी और विवेक क्रिकेट अकादमी, वाराणसी के बीच खेला जाएगा। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ० सानन्द सिंह की उपस्थिति में 11:30 बजे टॉस कर मैच आरम्भ किया जायेगा। मैच के उपरांत दोपहर 03:30 बजे पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी (नगर) गौरव कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में जनपद के सेवायोजन अधिकारी मुकेश कुमार के कर-कमलों द्वारा खिलाडियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …