Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / खानपुर क्षेत्र में लंपी बीमारी हुई बेकाबू, पशु पालक परेशान

खानपुर क्षेत्र में लंपी बीमारी हुई बेकाबू, पशु पालक परेशान

गाजीपुर। खानपुर क्षेत्र में इन दिनों दुधारू पशुओं में बढ़ रहे लंबी बीमारी बेकाबू होता जा रहा है हालात ऐसे हैं क्षेत्र के सिधौना ईशोपुर खरौना बहदिया बभनौली अमेहता नूरुद्दीनपुर कुसही पटना बूढ़ी पुर सहित करीब 2 दर्जन गांव में लंपी बीमारी को लेकर स्थिति भयावह होती जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस समय करीब सैकड़ों पशु इस बीमारी के चपेट में है और इससे आधे दर्जन पशुओं के मरने की खबर है इसे देखा जाए तो 1 महीने के अंदर यह बीमारी दुधारू पशुओं में बहुत तेजी से फैल रही है जिससे पशु पालकों में भय व्याप्त है। इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी सिधौना डा दीनदयाल से बात की गई तो पता चला की अभी इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। मात्र टीकाकरण ही एक उपाय है जिसे शुरू किया गया है । जबकि पशु चिकित्सा प्रभारी सैदपुर  सुनील शुक्ला ने बताया लंपी बीमारी के लिए पशु चिकित्सालय पर इंजेक्शन उपलब्ध है जानकारी के अनुसार इलाज कराया जा रहा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …