Breaking News
Home / राज-काज (page 258)

राज-काज

गाजीपुर मेडिकल कालेज के औषधी भंडार का ड्रग इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण, दिये आवश्‍यक निर्देश

गाजीपुर! जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, गाजीपुर व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर के निर्देशन में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सालय महाविद्यालय स्थित ड्रग वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, बृजेश कुमार मौर्य औषधि निरीक्षक गाजीपुर के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्रग वेयर हाउस में भण्डारित औषधियों के उचित भण्डारण की जॉच …

Read More »

पीजी कालेज गाजीपुर के इग्नू में प्रवेश की अंतिम 31 जुलाई 24

गाजीपुर। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जुलाई 2024 सत्र के लिए के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। यह जानकारी इग्नू अध्ययन केंद्र 27101,पी.जी.कॉलेज, गाजीपुर के समन्वयक प्रोफे (डॉ) सत्येंद्र नाथ सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय में परास्नातक, स्नातक डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट सहित …

Read More »

भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर मुंबई में वैज्ञानिक सहायक पद पर चंदन भारती का हुआ चयन

गाजीपुर। देवकली ब्लाक के माऊपारा निवासी चंदन भारती का चयन भाभा एटामिक रिर्सच सेंटर मुम्बई ( वॆज्ञानिक परीक्षा) उत्तीर्ण करने के बाद  वॆज्ञानिक सहायक सी पर चयनित होकर माऊपारा सहित देवकली ब्लाक का नाम पूरे देश मे रोशन किया हॆ।चंदन रमाकान्त राम का पुत्र हॆ जो कृषि कार्य से जुङे …

Read More »

गाजीपुर: गुरु पूर्णिमा पर सैकड़ो गायत्री परिजनों ने यज्ञ में समर्पित की आहुतियां

गाजीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा गाजीपुर शक्तिपीठ पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। प्रातः 8:00 बजे ही गायत्री शक्तिपीठ गोंडा देहाती पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। यह जानकारी गायत्री परिवार के जिला मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय ने दिया । कहा कि …

Read More »

गाजीपुर: मानव जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि, जीवन का मार्गदर्शन होता है गुरु: महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन

गाजीपुर। गुरु वह होता है  जो शिष्यों को सही मार्ग पर लाता है। किसी भी व्यक्ति को महान बनाने में गुरु का आशीर्वाद स्वरुप मार्गदर्शन प्राप्त होता है। बिना गुरु के मार्गदर्शन के मानव जीवन का कल्याण संभव नहीं है। ऐसे में मानव जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। …

Read More »

कालीनगर कालोनी फत्तेहपुर सिकंदर के ग्रामवासियों ने जलजमाव को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

गाजीपुर। रेलवे स्टेशन से सटे कालीनगर कालोनी फत्तेहपुर सिकंदर के ग्रामीणों ने नालियां जाम होने से सड़क पर बह रहे नाली के पानी में खड़ा होकर विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया। बता दें कि कालीनगर कालोनी में लगभग 150 से 200 मकान है …

Read More »

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कारागार मंत्री, राज्यसभा सांसद, एमएलसी चंचल सिंह, डीएम, एसपी ने किया वृहद वृक्षारोपण

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ‘ वृक्षारोपण अभियान-2024 के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन गोविन्दपुर मठिया अम्बेडकर पार्क विकास खण्ड मरदह में धूमधाम से आयोजित  हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि माननीय करागार मंत्री उत्तर प्रदेश दारा सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित …

Read More »

टाइल्स व सेनेटरी के क्षेत्र में विश्वसनीयता का प्रतीक है पंडित जी टाइल्स वाले का नाम

गाजीपुर। जिले में टाइल्‍स व सेनेटरी के क्षेत्र में विश्‍वसनीयता का प्रतीक है पंडित जी टाइल्‍स वाले का नाम। जल निगम रोड कृष्‍णपुरी रौजा गाजीपुर स्थित शोरुम कमला सेल्‍स एजेंसी और कमला टाइल्‍स एजेंसी के प्रोपराइटर पंडित जी ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि अपने पिता की प्रेरणा …

Read More »

डीएम गाजीपुर के नेतृत्‍व में आयोजित हुआ चौपाल, दी गयी दैवीय आपदा एवं बाढ़ से बचाव की जानकारी

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में  राहत चौपाल का आयोजन  ग्राम महाबलपुर मकसुदनपाह तहसील सदर में किया गया। जिसमे दैवीय आपद एवं बाढ़ से बचाव हेतु जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने दैवीय आपद एवं बाढ से बचाव हेतु क्या करे क्या न करे की …

Read More »

गाजीपुर: सांस्कृतिक कार्यक्रम व पत्रकार वार्ता के साथ संपन्न हुआ ई-अन्नदाता का स्थापना दिवस का कार्यक्रम

गाजीपुर। ई-अन्नदाता वेलफेयर एण्ड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड का स्थापना दिवस कार्यक्रम कल सायं एक निजी मैरेज लॉन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विभाग गाजीपुर के प्रभागीय निदेशक अतींद्र सिंह जी व कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ शिव कुमार वर्मा जी व मुकेश सिंह …

Read More »