Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद अब सपा में अंसारी परिवार की क्‍या रहेगी अहमियत

आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद अब सपा में अंसारी परिवार की क्‍या रहेगी अहमियत

शिवकुमार

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक सदस्‍य पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद जिस तरह से समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सम्‍मान किया और आजम खान को रातो रात पार्टी के बुलंदी पर पहुंचा दिया जिसपर वह पहले से काबिज थे। इसको देखते हुए पूर्वांचल के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि सपा के राजनीति में अंसारी परिवार की स्थिति अब क्‍या होगी। क्‍या वह रसूख कायम रहेगा जो आजम खान के गैर अनुपस्थिति में बना था। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चुनावी घोषणा पत्र कार्यक्रम में जो उन्‍हे सम्‍मान दिया। कार्यक्रम के बाद उन्‍हे अपनी गाड़ी से खुद एयरपोर्ट छोड़ने के लिए ले गये। जिससे पूरे प्रदेश के अल्‍पसंख्‍यक सियासत में यह संदेश गया कि आज भी आजम खान का वही दर्जा है जो पहले हुआ करता था। इस संदर्भ में समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और आजम खान के नजदीकी हैदर अली टाईगर ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि आजम खान समाजवादी पार्टी के वट वृक्ष हैं। अंसारी परिवार उस वृक्ष के नीचे जमने वाले छोटे पौधे हैं। वरिष्‍ठ पत्रकार विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने बताया कि आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद अंसारी परिवार पर वर्कलोड कम हो जायेगा। आजम खान पार्टी के लिए पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में काम करेंगे और अंसारी परिवार पूर्वांचल को देखेगा। आजम खान समाजवादी पार्टी में सबसे वरिष्‍ठ और अल्‍पसंख्‍यकों के सबसे बड़े नेता हैं। उन्‍होने कभी भी सपा का दामन नही छोड़ा है। यह चीज अंसारी परिवार में लागू नहीं होता है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि आजाद और ओवैसी के गठबंधन के बाद जो पूरे प्रदेश में हलचल था उस डैमेज को कंट्रोल करने के लिए सपा सुप्रीमो ने आजम खान पर विश्‍वास करके दांव खेला जो सफल भी रहा। अ‍ब यह देखना है कि विधानसभा चुनाव तक यह दांव कितना कारगर रहेगा।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

संकट मोचन मंदिर ददरीघाट गाजीपुर के भव्‍य और विशाल नवनिर्मित प्रवेश द्वारा व फ्लड लाइट का हुआ लोकार्पण

गाजीपुर। संकट मोचन मंदिर ददरीघाट के भव्‍य और विशाल नवनिर्मित प्रवेश द्वार व फ्लड लाइट …