Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति गाजीपुर के अध्‍यक्ष बने डॉ. स्वतंत्र सिंह, मोहन राठौर के सुर से सजा बधाई समारोह

लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति गाजीपुर के अध्‍यक्ष बने डॉ. स्वतंत्र सिंह, मोहन राठौर के सुर से सजा बधाई समारोह

गाजीपुर। स्मार्ट मोहल्ला शास्त्रीनगर में सामाजिक एवं जनहित के कार्यों के लिए समर्पित संस्था लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. स्वतंत्र सिंह को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है। उनके अध्यक्ष बनने की घोषणा से समिति के सदस्यों एवं मोहल्लेवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। डॉ. स्वतंत्र सिंह एक विख्यात चिकित्सक होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सदैव सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। विशेष रूप से कोरोना काल के दौरान उनके सेवाभावी योगदान, मानवीय संवेदनशीलता एवं जनहित के प्रति समर्पण की लोगों ने सराहना की थी। उनके व्यापक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पित दृष्टिकोण को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में समिति के सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। समिति द्वारा स्मार्ट मोहल्ला शास्त्रीनगर में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पार्क सौंदर्यीकरण, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता, जनसहभागिता तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से मोहल्ले को एक आदर्श एवं स्वच्छ क्षेत्र बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नए अध्यक्ष के नेतृत्व में इन कार्यों को और अधिक व्यवस्थित, प्रभावी एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सुर सम्राट के विजेता मोहन राठौर जी ने डॉ. स्वतंत्र सिंह को अध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समिति के वरिष्ठ सदस्य संजय पांडेय जी ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यापर्ण कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मोहन राठौर जी ने अपने मधुर स्वर में बधाई गीत प्रस्तुत कर समारोह को संगीतमय बना दिया। उनकी शानदार प्रस्तुति से पूरा माहौल खुशनुमा और उत्साहपूर्ण हो उठा तथा उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। समिति के सदस्यों एवं मोहल्लेवासियों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. स्वतंत्र सिंह के मार्गदर्शन में समिति सामाजिक एकता, सहयोग, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगी। बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र नाथ सिंह, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, बृजेश कुमार सिंह, संजय पांडेय, अंबिका पांडेय, नीरज मानू, सुशील सिंह, संतोष सिंह, चंद्र मोहन सिंह, अभिनव सिंह, अभय सिंह सहित समिति के समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं मोहल्लेवासी प्रमुख रूप से शामिल रहे। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति परिवार ने डॉ. स्वतंत्र सिंह के सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

संकट मोचन मंदिर ददरीघाट गाजीपुर के भव्‍य और विशाल नवनिर्मित प्रवेश द्वारा व फ्लड लाइट का हुआ लोकार्पण

गाजीपुर। संकट मोचन मंदिर ददरीघाट के भव्‍य और विशाल नवनिर्मित प्रवेश द्वार व फ्लड लाइट …