गाजीपुर। विधिक जागरूकता पर आधारित संस्था बी-लीगल एवं जिला अधिवक्ता कल्याण समिति गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज शनिवार को रेवतीपुर स्थित ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में एक विधिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता सतेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि RTI ACT 2005 भ्रष्टाचार रोकने का सबसे मजबूत हथियार है जिसके माध्यम से राशन, मनरेगा, पेंशन, सड़क, स्कूल इत्यादि किसी भी सरकारी काम की जानकारी विभाग से मांगा जा सकता है। यह एक्ट हर भारतीय नागरिक को जानकारी मांगने का अधिकार प्रदान करता है यह कानून 12 अक्टूबर 2005 को लागू हुआ। जानकारी प्रदान करने के लिए विभागों में पब्लिक सूचना अधिकारी (PIO) नियुक्त होते हैं।अधिवक्ता राकेश कुमार ने बताया कि देश की सुरक्षा, विदेश नीति कोर्ट या संसद की अवमानना, व्यापारिक गोपनीयता सहित व्यक्तिगत जानकारी इत्यादि मामलों में जानकारी प्रदान नही की जा सकती। जिला अधिवक्ता कल्याण समिति गाजीपुर के सचिव अधिवक्ता चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि यह एक्ट संविधान के 19 (1) (a) से प्रेरित है जिसका मुख्य उद्देश्य बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। क्योंकि जानने का अधिकार बोलने के अधिकार का ही हिस्सा है।अधिवक्ता रबनवाज सिद्दीकी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपको कानूनी रुप से जागरूक करना है जो एक सशक्त व्यक्तित्व के लिए परम आवश्यक है।इस अवसर पर संस्था “बी-लीगल” के को-फाउंडर आनंद कुमार कुशवाहा ने कहा कि संस्था का प्रयास संविधानिक तौर पर युवाओं को जागरूक करना है।गोष्ठी के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तरी सेशन में कक्षा 10 की छात्रा नीता यादव को लिस्नर ऑफ द डे के रूप में संविधान की प्रति प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह जी ने उपस्थित अधिवक्तागण सहित संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए उक्त कार्यक्रम हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर बी-लीगल के को-ऑर्डिनेटर डीके विश्वा सहित विद्यालय के स्टाफ एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..