Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / संकट मोचन मंदिर ददरीघाट गाजीपुर के भव्‍य और विशाल नवनिर्मित प्रवेश द्वारा व फ्लड लाइट का हुआ लोकार्पण

संकट मोचन मंदिर ददरीघाट गाजीपुर के भव्‍य और विशाल नवनिर्मित प्रवेश द्वारा व फ्लड लाइट का हुआ लोकार्पण

गाजीपुर। संकट मोचन मंदिर ददरीघाट के भव्‍य और विशाल नवनिर्मित प्रवेश द्वार व फ्लड लाइट का लोकार्पण एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक, नगरपालिका गाजीपुर के चेयरमैन सरिता अग्रवाल, इलाहाबाद हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्‍ता अजीत कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर अपर महाधिवक्‍ता अजीत कुमार सिंह ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि इस मंदिर की स्‍थापना करीब छह दशक पहले हमारे पिताजी स्‍व. एडवोकेट राजेश्‍वर प्रसाद सिंह ने किया था। संकट मोचन मंदिर ददरीघाट शहर का सबसे भव्‍य और विशाल मंदिर है। इसके प्रांगण में भगवान हनुमान के साथ मां दुर्गा, मां सरस्‍वती, शंकर-पार्वती, भगवान विष्‍णु, गणेश-लक्ष्‍मी आदिदेव शंकर भगवान की मूर्ति स्‍थापित है। इस मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्‍या में सनातन को मानने वाले श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मंगलवार और शनिवार के दिन इस मंदिर में हनुमान जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। नगरपालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में रोशनी के लिए नगरपालिका की तरफ से फ्लड लाइट लगायी गयी है। संकट मोचन मंदिर में जो भी आवश्‍यकता पड़ेगी उसे हम अवश्‍य पूरा करेंगे। एमएलसी प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक ने बताया कि संकट मोचन मंदिर ददरीघाट शहर का सबसे विशाल मंदिर है। लोकप्रिय एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने अपने निधि से 22 लाख की लागत से भव्‍य और विशाल गेट बनवाया है। इस अवसर पर आयोजित भंडारे का प्रसाद सभी भक्‍तों ने ग्रहण किया। आये हुए अतिथियों का स्‍वागत रिटायर्ड आईएएस संजीव सिंह ने किया। इस असपर पर ब्‍लाक प्रमुख घूरा सिंह, डा. बालेश्‍वर सिंह, डा. यशवंत सिंह, डा. अजीत प्रताप सिंह, डा. विनोद सिंह, डा. शैलेंद्र सिंह, एडवोकेट कृपाशंकर सिंह, डा. अमित प्रताप सिंह, डा. धनंजय सिंह, भाजपा नेता योगेश सिंह, आदि सैकड़ों भक्‍त उपस्थित थे। कार्यक्रम की व्‍यवस्‍था संतोष कुमार ने किया था।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता आरपी कुशवाहा के नेतृत्‍व में आयोजित हुआ ‘सामाजिक समरसता परिचयात्मक बैठक’

गाजीपुर। स्वामी विवेकानंद स्कूल, प्रभात नगर कॉलोनी, तुलसी सागर (गाज़ीपुर) में आयोजित भारतीय जनता पार्टी …