गाजीपुर। सामाजिक न्याय के योद्धा, महान समाज सुधारक एवं वंचितों, शोषितों और महिलाओं के अधिकारों के प्रबल पक्षधर महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर गोपाल सिंह यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक भेदभाव, जातिगत असमानता, अंधविश्वास और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और न्याय की स्थापना के लिए समर्पित किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम मानते हुए महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों को शिक्षित एवं जागरूक बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया तथा सत्यशोधक समाज की स्थापना कर सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आंदोलन चलाया। उनके विचार, संघर्ष और समाज सुधार के कार्य आज भी सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव सपा राजेश कुशवाहा अशोक कुमार बिंद, निजामुद्दीन खान, सिकंदर कनौजिया, जयराम भारती, विजय शंकर यादव, रामाशीष यादव, सुग्गु यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया लाल विश्वकर्मा जिला महासचिव समाजवादी पार्टी गाजीपुर ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..