गाजीपुर।”माता भूमि: पुत्रो अहम् पृथिव्या:”भारत हमारी मां है इसे स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है,स्वच्छता से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं, स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत ही नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्य भी है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करती है, संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकती है, और समाज एवं राष्ट्र के समग्र विकास के लिए एक सुरक्षित व सकारात्मक वातावरण तैयार करती है उपरोक्त बातें प्रांत पर्यावरण संयोजक कृष्णमोहन जी ने “न्यायालय प्रभात शाखा” (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गाजीपुर- नगर) के स्वयंसेवकों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (कामरेड) स्वर्गीय सरयू पांडे उद्यान में आयोजित श्रम- साधना (स्वच्छता सेवा कार्य) दिनांक २७.११.२०२६ को (प्रातः ६. से ७.तक) उपस्थित स्वयंसेवकों के मध्य रखा प्रांत पर्यावरण संयोजक कृष्ण मोहन जी ने कहा परोपकाराय फलन्ति वृक्षाः परोपकाराय वहन्ति नद्यः। परोपकाराय दुहन्ति गावः परोपकारार्थमिदं शरीरम् ॥वृक्ष दूसरों के कल्याण के लिए फल देते हैं, नदियाँ दूसरों की प्यास बुझाने के लिए बहती हैं और गायें दूसरों के पोषण के लिए दूध देती हैं। ठीक उसी प्रकार मनुष्य का शरीर भी परोपकार (दूसरों की भलाई) के लिए है, इस श्रम- साधना (स्वच्छता सेवा कार्य) में राजेश कुमार, अमित, अखिलेश, मोहनचंद्र, अरविंद, आलोक, अनिल, शिवाजी, सतीश, रतन जी, हृदय नारायण, कृष्णानंद जी,सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..