Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / हिन्दी संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार सिंह की नियुक्ति एवं भोजपुरी अकादमी के गठन पर साहित्य चेतना समाज ने जताई प्रसन्नता

हिन्दी संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार सिंह की नियुक्ति एवं भोजपुरी अकादमी के गठन पर साहित्य चेतना समाज ने जताई प्रसन्नता

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की बैठक संस्था के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी के सहकारी कालोनी,आमघाट स्थित आवास पर हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गाजीपुर के मूल निवासी प्रख्यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. आनंद कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का कार्यकारी पूर्णकालीन अध्यक्ष नियुक्त किए जाने तथा उत्तर प्रदेश भोजपुरी अकादमी की साधारण सभा के गठन एवं पदाधिकारियों के नामांकन किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया गया। संस्था के संस्थापक अमर नाथ तिवारी ‘अमर’ ने कहा कि डॉ. आनंद कुमार सिंह की हिन्दी संस्थान के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति समूचे गाजीपुर जनपद के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। साहित्य, शिक्षा एवं हिन्दी भाषा के क्षेत्र में उनके अनुभव और योगदान को देखते हुए विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हिन्दी संस्थान नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा हिन्दी साहित्यकारों एवं नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।उन्होंने कहा कि इसी क्रम में उत्तर प्रदेश भोजपुरी अकादमी की साधारण सभा का गठन एवं पदाधिकारियों का नामांकन भी अत्यंत स्वागतयोग्य कदम है।यह भोजपुरी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। हिन्दी और भोजपुरी दोनों ही हमारी समृद्ध भाषायी एवं सांस्कृतिक विरासत की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। हिन्दी के विकास के साथ-साथ भोजपुरी जैसी समृद्ध लोकभाषा को संस्थागत संरक्षण एवं प्रोत्साहन मिलना अत्यंत आवश्यक है। इन दोनों निर्णयों से प्रदेश के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिवेश को नई ऊर्जा मिलेगी।उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि इन संस्थाओं के माध्यम से हिन्दी एवं भोजपुरी के साहित्यकारों, रचनाकारों, लोककलाकारों और नवोदित प्रतिभाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे। संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने कहा कि हमारी संस्था डा.आनन्द कुमार सिंह को वर्ष 2024 में संस्था द्वारा संस्था के स्थापना दिवस पर दिए जाने वाले ‘चेतना सम्मान’ से सम्मानित कर स्वयं सम्मानित हुई है। बैठक में प्रमुख रूप से डा.रविनन्दन वर्मा,हीरा राम गुप्ता,शशिकांत राय,आनन्द प्रकाश अग्रवाल,राजीव कुमार मिश्र,अमर नाथ तिवारी अमर,संजीव कुमार गुप्त आदि उपस्थित थे।अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डा.रविनन्दन वर्मा एवं संचालन सचिव हीरा राम गुप्ता ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

संकट मोचन मंदिर ददरीघाट गाजीपुर के भव्‍य और विशाल नवनिर्मित प्रवेश द्वारा व फ्लड लाइट का हुआ लोकार्पण

गाजीपुर। संकट मोचन मंदिर ददरीघाट के भव्‍य और विशाल नवनिर्मित प्रवेश द्वार व फ्लड लाइट …