गाजीपुर। जनपद के देवकली ब्लॉक के गाँव बरगांव के होनहार खिलाड़ी आर्ष यादव ने लगातार दूसरे वर्ष हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर देवकली ब्लाक सहित गाजीपुर जनपद का नाम रोशन किया। आर्ष यादव मूल रूप से देवकली ब्लाक के बरगांव हथौड़ी ग्राम के मूल निवासी हैं। जो रूद्रपुर जनपद के सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र हैं। हैमर थ्रो स्पर्धा में लगातार दूसरे वर्ष भी स्वर्ण पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता का आयोजन 27 नवम्बर को रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्टेडियम में किया गया जिसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आर्ष यादव के पिता अनुराग सिंह यादव उत्तराखण्ड के ऊधमपुर जनपद के जसपुर कोतवाली के प्रभारी हैं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..