Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शाह फैज पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स वीक का भव्य आगाज, पहले दिन ब्लू हाउस का दबदबा

शाह फैज पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स वीक का भव्य आगाज, पहले दिन ब्लू हाउस का दबदबा

गाजीपुर। शाह फैज पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स वीक का शुभारंभ 12 नवंबर को उत्साह, उमंग और खेल भावना के बीच हुआ। 12 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव के उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत खेल गीत से हुई, जिसने पूरे वातावरण को खेलमय बना दिया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक ने सभी विद्यार्थियों को खेलों को खेल भावना, आपसी सौहार्द और अनुशासन के साथ खेलने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी हाउस के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन ने अपने-अपने हाउस का ध्वज लेकर आकर्षक मार्च पास्ट किया। वहीं विद्यालय के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन ने प्रज्वलित मशाल लेकर पूरे खेल मैदान का चक्कर लगाया, जिससे समारोह में विशेष उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। प्रधानाचार्य इकरामुल हक ने मशाल प्रज्वलित कर स्पोर्ट्स वीक का विधिवत उद्घाटन किया तथा खेल मैदान का फीता काटकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इसके साथ ही चिट के माध्यम से विभिन्न हाउसों के बीच होने वाली खेल प्रतियोगिताओं का फिक्स्चर भी निकाला गया। स्पोर्ट्स वीक के पहले दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर बॉयज खो-खो प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने जीत दर्ज की। बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी ब्लू हाउस का दबदबा कायम रहा। वहीं कैरम प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने बाजी मारी, जबकि शतरंज प्रतियोगिता में रेड हाउस विजेता रहा। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद सिद्दीकी, समन्वयक अंजली श्रीवास्तव, खेल शिक्षक देवेंद्र प्रजापति एवं दिनेश राय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा सहयोगी कर्मचारी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सन शाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा जमानियां का धूमधाम से मना वार्षिकोत्‍सव

गाजीपुर। सन शाइन पब्लिक स्कूल जमानियां में गुरुवार की शाम वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया …