Breaking News
Home / अपराध / ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

गाजीपुर। सिधौना हॉल्‍ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गयी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार श्‍याम सुंदर पुत्र बिकानू उम्र 30 वर्ष निवासी हथौड़ा गांव जो मजदूरी का काम करता था। गुरुवार की रात में घर से निकला और सिधौना रेलवे हॉल्‍ट पर पोल संख्‍या 175/25 के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। श्‍याम सुंदर का सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। श्‍याम सुंदर परिवार का इकलौता बेटा और दो छोटे बच्चों का पिता था। उसने अपने पीछे पत्नी पुष्पा देवी, पांच साल की बेटी और तीन साल का बेटा छोड़ गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सन शाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा जमानियां का धूमधाम से मना वार्षिकोत्‍सव

गाजीपुर। सन शाइन पब्लिक स्कूल जमानियां में गुरुवार की शाम वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया …