Breaking News
Home / अपराध / सेना के हवलदार ने की बारात में हर्ष फायरिंग, दो घायल, गिरफ्तार, बंदूक जब्‍त  

सेना के हवलदार ने की बारात में हर्ष फायरिंग, दो घायल, गिरफ्तार, बंदूक जब्‍त  

गाजीपुर। गुरुवार की मध्यरात्रि को थाना मरदह क्षेत्रांतर्गत दुरकुसी गांव में बारात आई थी जिसमें दूल्हे के भाई मनोज उम्र 40 वर्ष जो कि भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत है, जिनके द्वारा .12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से लापरवाहीपूर्वक हर्ष फायरिंग के दौरान गोली के छर्रे लगने से 02 व्यक्ति सौरभ पुत्र दिलीप उम्र 20 वर्ष एवं टिंकू पुत्र सुब्बा राम उम्र 18 वर्ष घायल हो गए। गोली के छर्रे एक की कमर व दूसरे के हाथ पर लगे हैं। दोनो घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल मऊ भेजा गया  है, दोनों की स्थिति सामान्य है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए उसके पास मौजूद लाइसेंसी DBBL बंदूक कब्जे में लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सन शाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा जमानियां का धूमधाम से मना वार्षिकोत्‍सव

गाजीपुर। सन शाइन पब्लिक स्कूल जमानियां में गुरुवार की शाम वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया …