Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर,  एक की मौत, दूसरा घायल, 25 नवंबर को होनी थी मृतक युवक की शादी

गाजीपुर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर,  एक की मौत, दूसरा घायल, 25 नवंबर को होनी थी मृतक युवक की शादी

गाजीपुर। मरदह थाना के डोड़सर गांव के पास पूर्वाचल एक्सप्रेवसे के सर्विस रोड पर डोड़सर गांव के पास कासिमाबाद के तरफ जा रहे एक ही बाइक पर सवार दो युवकांे को तीव्र गति अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार बाबूलाल चौहान निवासी मुहम्मदपुर वाजिदपुर की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक पर बैठे पीछे दूसरे बाइक सवार पाँचू चौहान हादसे में गम्भीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। उसे उपचार हेतु मरदह सीएचसी पर ले जाया गया वहा चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मऊ स्थित चिकित्सालय में उपचार हेतु रेफर कर दिया। घायल युवक को उपचार हेतु मऊ स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नही पहने थे। परिवार के लोगो के अनुसार हादसे के शिकार दोनो युवक घर से सुबह घर से बाइक लेकर निकले थे । मृतक बाबूलाल चौहान 9 भाइयों में सातवे नम्बर पर था। वह मुंबई में रहकर मजदूरी का कार्य करता था अस्वस्थ होने पर वह चार दिन पूर्व घर पर आया था। बाबूलाल की मां लालमुनि देवी सहित परिवार के लोगो के रोने बिलखने से सभी गमगीन है। हादसे में गम्भीर रूप से घायल पांचू चौहान अपनें मां बाप का एकलौता पुत्र है उसकी शादी तय थी 25 नम्बर को शादी एवं 19 नवम्बर को तिलक का कार्यक्रम है । बाबूलाल चौहान के पिता राधेश्याम चौहान के प्रार्थना पत्र पर मरदह पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्यदेव डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता, अमृता राय एवं महज़बीन अंसारी प्रथम

गाजीपुर! मेरा युवा भारत जनपद गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान …