Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर की सातों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान स्थलों की सूची प्रकाशित, राजनीतिक दलों को दी गई सूचना

गाजीपुर की सातों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान स्थलों की सूची प्रकाशित, राजनीतिक दलों को दी गई सूचना

गाजीपुर! लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के उपबंधों के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन से जनपद की समस्त संसदीय/विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान स्थलों की सूची का प्रकाशन कर दिया है। प्रकाशित सूची में जनपद के सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र – 373 जखनियां (अ०जा०), 374 सैदपुर (अ०जा०), 375 गाजीपुर, 376 जंगीपुर, 377 जहूराबाद, 378 मोहम्मदाबाद व 379 जमानियां के मतदान स्थलों की सूची शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री से अपेक्षा की है कि वे अपने पार्टी के लेटर पैड पर स्वयं या किसी प्रतिनिधि को अधिकृत करते हुए आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों की सूची इस कार्यालय से प्राप्त कर लें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: पूर्व सांसद अतुल राय के जनसंवाद कार्यक्रमो में हजारो युवाओ ने लिया भाग

गाजीपुर। मोहम्मदाबाद ब्लाक के अंतर्गत बैजलपुर ग्राम सभा के सोमेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में …