Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: समाजवादी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी का सपा कार्यकर्ताओ ने किया भव्‍य स्वागत

गाजीपुर: समाजवादी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी का सपा कार्यकर्ताओ ने किया भव्‍य स्वागत

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव जी एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा जी का स्वागत समारोह पार्टी कार्यालय लोहिया-मुलायम सिंह भवन, बंशी बाजार, गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस ऐतिहासिक विजय में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, बुद्धिजीवियों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मान-सम्मान, अधिकारों एवं समस्याओं को लेकर उनकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शिक्षकों की आवाज को सदन में प्रभावी ढंग से उठाकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे।स्नातक एमएलसी माननीय आशुतोष सिन्हा जी ने अपने संबोधन में इस ऐतिहासिक विजय के लिए बूथ स्तर से लेकर विधानसभा, ब्लॉक, सेक्टर, जोनल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ चुनाव में संघर्ष किया, जिसके परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। उन्होंने सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समाजवादी विचारधारा के प्रति जनता के विश्वास की जीत है।अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने दोनों नवनिर्वाचित एमएलसी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए समारोह में उपस्थित सभी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के कठिन परिश्रम, समर्पण और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इसी उत्साह, एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ जुटने का आह्वान किया।समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: डॉ. वीरेंद्र यादव विधायक जंगीपुर, जैकिशन साहू विधायक सदर, राजेश कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव, खुर्शीद अहमद पूर्व विधायक, रामधारी यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, सुदर्शन यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, कन्हैया लाल विश्वकर्मा जिला महासचिव, सुशील जायसवाल प्रदेश सचिव, सिकंदर कनौजिया, गोरख यादव, रविंद्र प्रताप यादव, अशोक कुमार बिंद, रामधीराज शास्त्री, मुनिलाल राजभर, महेंद्र चौहान, शिव प्रताप यादव, शिवशंकर यादव, राजेश यादव, रमेश यादव, बलराम पटेल, बलराम यादव, डॉ. संजय कनौजिया, मार्कण्डेय यादव, भरत यादव, सुनील यादव, सुनीता साहू, रीना यादव, सीमा यादव, वर्षा यादव, बिंदुबाला बिंद, कंचन रावत, रीता विश्वकर्मा, तहसीन अहमद, कमलेश यादव, जय हिंद यादव, गोविंद यादव, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, आजाद राय, जमुना यादव, जयराम भारती, जयराम यादव, दिनेश यादव, जितेंद्र भारती, लालन राम, रामदर्श यादव, देवनाथ कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, श्रीराम यादव, ताहिर हुसैन, अजय तिवारी, दयाशंकर यादव, पप्पू श्रीवास्तव, पप्पू कुशवाहा, चंद्रशेखर यादव, अजय यादव, गोवर्धन यादव, नरसिंह यादव, रामबदन यादव, कुंवर अनुराग लाल, डॉ. विजय बहादुर यादव, जितेंद्र यादव, डॉ. रामाशंकर राजभर, सुरेंद्र जायसवाल, शिवपूजन यादव, बाबी चौधरी, कमला यादव, सुदामा राम, परशुराम बिंद, प्रभुनाथ राम सहित अन्य समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्यदेव डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता, अमृता राय एवं महज़बीन अंसारी प्रथम

गाजीपुर! मेरा युवा भारत जनपद गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान …