गाजीपुर। मोहम्मदाबाद ब्लाक के अंतर्गत बैजलपुर ग्राम सभा के सोमेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय के द्वारा भाईचारा समिति के तहत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, अतुल राय ने बताया कि मोहम्मदबाद विधानसभा तीन ब्लॉकों में डिवाइड है रेवतीपुर भांवरकोल और मोहम्मदाबाद जिसमे मोहम्मदाबाद ब्लॉक् अंतर्गत करीब 80 गांव के 205 बूथ की यह मीटिंग बुलाई गई थी। इस मीटिंग में बसपा के मूल काडर को छोड़कर के भाई-चारा के अंतर्गत अन्य समाज के हजारों लोग सम्मिलित होकर इस सभा को ऐतिहासिक बना दिया,कार्यक्रम में रमाकांत यादव, कालिका यादव ,प्रदीप पाल, रवि भान सिंह ,गुड्डू रायनी, अखिलेश पासवान, मुन्ना गोड़, गोल्डी राय विनोद पांडे, सत्येंद्र गोड़, अवनीश राय, घूरा चौधरी ,बहादुर कुशवाहा, अली खान, ओमप्रकाश कुशवाहा, अशरफ खान, अतुल तिवारी, रवि गिरी ,सुलेमान खान, इमरान, शिवजी वर्मा ,प्रताप यादव बंगाली यादव ,राजेश प्रधान, अली खान,डब्लू राय इत्यादि शामिल हुए!
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..