गाजीपुर। सन शाइन पब्लिक स्कूल जमानियां में गुरुवार की शाम वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यालय के पूर्व कैबिनेट मत्री ओम प्रकाश सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित नृत्य और लोक कलाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। पहाड़ी संस्कृति की झलक विशेष आकर्षण रही। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई। इसके साथ ही डांस-ड्रामा भी प्रस्तुत किए गए। वहीं, विद्यार्थियों ने करतब और योग प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों को रोमांचित किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ने कहा कि सन शाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानाचार्य ने कहा कि वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों और शिक्षकों के निरंतर परिश्रम का परिणाम है। इस दौरान विद्यालय द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों के साथ विद्यालय संस्थापक सर्वानंद सिंह यादव को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया। इसके साथ ही माँ सरस्वती की प्रतिमा पुष्प अर्पित कर दीप जलाया। उक्त मौके पर छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों के दिलों में उतरने का जहां काम किया। वही तालिया बजाने के लिए लोगों को मजबूर कर दिया। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक सर्वानंद सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अभिभावका का अभिनंदन कि। एवं विद्यालय अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सन शाइन पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव (Annual Function) में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करना एक बेहद शानदार और यादगार अनुभव रहा। ऐसे स्कूली आयोजनों में बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें बच्चों ने कव्वाली प्रस्तुत की तो एक अलग ही उत्साह नजर आया। इस दौरान प्रधानाचार्य ए, के बघेल ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आर्शीवाद दिया। बताया जाता है। कि सन शाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव (एनुअल डे समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार और रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक, लोक और आधुनिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने विभिन्न सामाजिक और प्रेरक विषयों पर लघु नाटक (ड्रामा) प्रस्तुत कर दर्शकों को जागरूक किया। स्कूल के नन्हे कलाकारों ने सुरीले गीतों और देशभक्ति से ओत-प्रोत कव्वाली व गानों से पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। इस भव्य समारोह में स्कूल प्रबंधन,अध्यक्ष, प्रधानाचार्य, शिक्षक गण सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिन्होंने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उक्त मौके पर विद्यालय संस्थापक सर्वानंद सिंह यादव, मन्नू सिंह, अनिल कुमार, विशिष्ट अतिथि सर्वानंद सिंह यादव पुलिस अधीक्षक स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, लखनऊ,विशिष्ट अतिथि मुकेश रमन जी क्षेत्रीय प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गाजीपुर, जमानियां मैनेजर कृति श्रीवास्तव, डायरेक्टर पूजा सिंह, महेश्वरनाथ सिंह, श्रीविजय सिंह, सोहन कुमार सहित आदि सत्यम इंटर नेशनल स्कूल लोदीपुर के प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्या, एस एस देव पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा, डिवाइन ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक प्रकाश यादव, एस आर, एन एस एस बरूईन प्रबंधक निदेशक रणविजय सिंह के अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..