Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सैदपुर में ग्रापए की बैठक सम्पन्न,संगठन की मजबूती पर मंथन

सैदपुर में ग्रापए की बैठक सम्पन्न,संगठन की मजबूती पर मंथन

गाजीपुर। सैदपुर क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर हाईवे स्थित तीखा पानी रेस्टोरेंट में शनिवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की गाजीपुर जिला इकाई की समीक्षा बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती, विस्तार और ग्रामीण पत्रकारों के हितों, सुरक्षा व सम्मान को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी एवं संरक्षक डॉ. केएन राय ने प्रत्येक सदस्य से कम से कम एक नए पत्रकार को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने की। शुभारंभ मां भारती और एसोसिएशन के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने प्रदेश प्रभारी डॉ. केएन राय तथा सैदपुर तहसील अध्यक्ष गगन बरनवाल ने मंडल अध्यक्ष विंदेश्वरी सिंह को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. केएन राय ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अपनी लगन, मेहनत और एकजुटता के बल पर प्रदेश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल है। संगठन की मजबूती का ही परिणाम है कि जिलाधिकारी की ओर से गठित समितियों में संगठन के प्रतिनिधि को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में स्थान मिलता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे जनहित के मिशन के रूप में अपनाना चाहिए। शासन-प्रशासन की कमियों को सामने लाकर देश, प्रदेश और समाज के हित में कार्य करना पत्रकारों की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीण पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को एकजुट बनाए रखने पर जोर दिया।मंडल अध्यक्ष विंदेश्वरी सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश का बड़ा संगठन होने के साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का पालन करता है। इसमें सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, सक्रियता और समर्पण के बल पर संगठन के उच्च पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को संगठन से जोड़ने और डिजिटल दौर के अनुरूप संगठन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता बताई।जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि संगठन के प्रत्येक साथी के सुख-दुख में वह कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ कुशवाहा, संगठन मंत्री राहुल सिंह, विवेक सिंह, पंकज मिश्रा, गुड्डू गुप्ता, शुभम मोदनवाल, गिरीश गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, आकाश पांडेय,गोपाल चौरशिया, शिवम यादव, विशाल सिंह,अमन पाठक,पवन मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, राजेश कुशवाहा, सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री राजेश चौरसिया ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्यदेव कॉलेज गाजीपुर में 17 अक्टूबर को होगी अंतरमहाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों की अंतरमहाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का …