Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मौनी बाबा धाम चोचकपुर के के घाट पर कूड़े का अंबार, श्रद्धालु परेशान

मौनी बाबा धाम चोचकपुर के के घाट पर कूड़े का अंबार, श्रद्धालु परेशान

गाजीपुर। चोचकपुर स्थित मौनी बाबा धाम के घाट के किनारे कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इससे मौनी बाबा के दर्शन करने और गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवरात्र के प्रथम दिन सुबह गंगा स्नान और मौनी बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने घाट पर फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। श्रद्धालु पवन महादेव ने बताया कि घाट के किनारे काफी मात्रा में कूड़ा जमा होने से श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है। धार्मिक आस्था के इस प्रमुख स्थल पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि यहां आने वाले लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौनी बाबा धाम के घाट के किनारे जमा कूड़े के अंबार को जल्द से जल्द हटवाया जाए और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिल सके तथा धाम परिसर स्वच्छ बना रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्यदेव कॉलेज गाजीपुर में 17 अक्टूबर को होगी अंतरमहाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों की अंतरमहाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का …