Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज के चोचकपुर मोड़ पर इसरो के एलवीएम-3 एम की थीम पर बना मां दुर्गा का भव्य पंडाल, बना आकर्षण का केंद्र

नंदगंज के चोचकपुर मोड़ पर इसरो के एलवीएम-3 एम की थीम पर बना मां दुर्गा का भव्य पंडाल, बना आकर्षण का केंद्र

गाजीपुर। नवरात्र के अवसर पर नंदगंज के चोचकपुर मोड़ पर दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया गया है। इस वर्ष पंडाल को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एलवीएम-3 एम की थीम पर तैयार किया गया है, जो क्षेत्र में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल को विशेष रूप से अंतरिक्ष विज्ञान और रॉकेट की थीम पर सजाया गया है। इसकी अनूठी बनावट और आकर्षक रूप को देखने के लिए लोग उत्सुक नजर आ रहे हैं। नवरात्र में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के साथ ही इस विशेष थीम पर आधारित पंडाल को देखने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए विशेष प्रयास किया गया है। धार्मिक आस्था के साथ विज्ञान और तकनीक की झलक प्रस्तुत करता यह पंडाल इस बार नंदगंज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एन.एच.एम. संविदा कर्मियों का 3 दिवसीय कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन समाप्त

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों का 3 दिवसीय कार्य बहिष्कार …