गाजीपुर। वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन के नंदगंज बाईपास पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल के नेतृत्व में समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। डॉ. कश्यप ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पीडीए पंचायत के उद्देश्यों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं विचारों को पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम गुप्ता ने कहा कि इस महीने होने वाले एमएलसी चुनावों में पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सदन में अपनी उपस्थिति मजबूत करने का प्रयास करेगी। श्याम गुप्ता ने दावा किया कि जनता के बीच पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है और कार्यकर्ता अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ लगातार काम कर रहे हैं। डॉ. राजपाल कश्यप के साथ समाजवादी पार्टी वाराणसी के जिलाध्यक्ष सुजीत पहलवान उर्फ लक्कड़ पहलवान भी मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में सपा प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल, समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सुमित जायसवाल, नैसारा के पीडीए प्रहरी विकास यादव, प्रिंस पंडित सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..