Breaking News
Home / अपराध / स्कूल में खेल रहे छात्र की करंट लगने से मौत

स्कूल में खेल रहे छात्र की करंट लगने से मौत

गाजीपुर। जंगीपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर छ: सरस्वती नगर स्थित एक स्कूल में बिजली का करंट लगने से कक्षा तीन के एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया मृतक के पिता ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। नगर के वार्ड नंबर छ: निवासी दिलीप गुप्ता ने बताया कि उनका पुत्र उत्कर्ष गुप्ता उम्र 7 वर्ष शनिवार की सुबह करीब आठ बजे परीक्षा देने स्कूल गया था परीक्षा और प्रार्थना होने से पहले विद्यालय के बच्चों के साथ स्कूल के मैदान में ही खेल रहा था तभी अचानक सुबह 8:20 बजे स्कूल के एक बच्चे ने सूचना दी कि उत्कर्ष को बिजली का करंट लग गया है और उसे गाजीपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि  विद्यालय परिवार की लापरवाही के चलते उनके पुत्र की मौत हुई है। उत्कर्ष अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था उसकी एक छोटी बहन अदिति भी है बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है! स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज गुप्ता ने बताया कि वह जरूरी काम से कार द्वारा पटना जा रहे थे तभी उनको सूचना मिली उन्होंने तुरंत बच्चे के ईलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल में भेजवाया उसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। उनके अनुसार रात में बंदरों के कारण तार टूटकर गिर गया था तार चहारदीवारी के ऊपर लगाया गया था। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएलसी चुनाव गाजीपुर: फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम दो बैचों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

गाजीपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जनपद …