Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के लिए भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने ब्‍लॉकवार की समीक्षा बैठक

स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के लिए भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने ब्‍लॉकवार की समीक्षा बैठक

गाजीपुर। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह और डॉ. प्रमोद मिश्रा की विजय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में चुनावी समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। इसी क्रम में गाजीपुर सदर ब्लॉक की बैठक जिला भाजपा कार्यालय, छावनी लाइन तथा करंडा ब्लॉक की बैठक गोसंदेपुर में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से व्यापक जनसंपर्क, निरंतर संवाद तथा संगठनात्मक समन्वय के साथ चुनाव अभियान को गति देने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे चुनाव को संगठन की सामूहिक जिम्मेदारी मानते हुए पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा और प्रत्याशियों के पक्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करे। बूथ स्तर तक संपर्क अभियान को सघन बनाते हुए मतदाताओं से निरंतर संवाद स्थापित किया जाए, ताकि चुनाव संबंधी प्रत्येक गतिविधि सुनियोजित ढंग से संचालित हो सके। उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी तालमेल को चुनावी तैयारियों का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी से निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप जुटने का आग्रह किया। बैठक में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के संयोजक अच्छेलाल गुप्ता तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के संयोजक रासबिहारी राय ने भी चुनावी तैयारियों और मतदाताओं से संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने के संबंध में अपने विचार रखे। इस अवसर पर सुरेश बिंद, काशी चौहान, गोपाल राय, अमरेश गुप्ता, बिट्टू सिंह, मुरली कुशवाहा, रामेश्वर तिवारी, उदय प्रताप सिंह उर्फ मन्नू, संतोष प्रजापति, हेमंत त्रिपाठी एवं अजय कुशवाहा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के जिला संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने देवकली ब्लॉक की बैठक पियरी पंचायत भवन सभागार, सैदपुर विधानसभा भाजपा कार्यालय तथा सादात ब्लॉक के शिशुआपार स्थित मां काली आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित बैठकों को संबोधित किया। उन्होंने चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठकों में जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय, शीला सोनकर, अटल सिंह, संतोष चौहान, पूनम मौर्या, शैलेश कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एनएचएम संविदा कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी

ग़ाज़ीपुर। कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आने …