गाजीपुर। मोबाइल कंम्पनी ओप्पो द्वारा ऑरनेट होटल लखनऊ मे समारोह आयोजित कर फाइनेंशियल वर्ष 2025-2026 में सर्वाधिक ग्रोथ के लिए गाजीपुर जनपद के देवकली निवासी अंजुम टेलीकाम के मैनेजिंग डायरेक्टर अवधेश मौर्य को पूरे प्रदेश मे 1188% प्रतिशत व्यवसाय करने के लिए बेस्ट एवार्ड व ट्राफी देकर सेल डायरेक्टर अभिषेक दुबे, कामरान व रोहित जायसवाल ने सम्मानित किया। समारोह मे दूसरा पुरस्कार सिध्दार्थनगर के महेश चन्द्र गुप्ता ग्रोथ 564% तथा तीसरा पुरस्कार हरदोई के जय बाला जी को 525% प्रतिशत ग्रोथ रेट पर दिया गया।कार्यक्रम मे मोबाइल ओप्पो कंपनी के उत्तरप्रदेश के सभी डिस्ट्रीब्यूटर शामिल थे।इस अवसर पर सेल डायरेक्टर अभिषेक दूबे ने कहा ओप्पो मोबाइल सेल मे गाजीपुर जनपद के अंजुम टेलीकाम कॆ डायरेक्टर अवधेश मौर्य ने सेल मे वर्ष 25-26 मे पूरे प्रदेश मे प्रथम स्थान हासिल कर गाजीपुर जनपद का मस्तक उंचा किया है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..