गाजीपुर। मां कवलपती हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर शास्त्रीनगर की प्रबंध निदेशक डा. बीती सिंह स्त्री रोग एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ ने गंभीर रुप से गंर्भवती पीडि़ता की जान बचाते हुए नार्मल डिलिवरी करायी। इस संदर्भ में डा. बीती सिंह ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि उधरनपुर डेढ़गांवा थाना सुहवल निवासी बबीता जो गर्भवती थी और उनका केस काफी कम्प्लीकेटेड था। हमने धैर्यपूर्वक प्रयास किया और नार्मल डिलेवरी कराया, जबकि किसी भी दशा में इसका ऑपरेशन होना तय था। उन्होने बताया कि महिला ने पुत्री को जन्म दिया। मेरे हास्पिटल के नियम के अनुसार जिन महिला को लड़की पैदा होती है उससे कोई शुल्क नहीं लिया जाता है बल्कि उसकी धूमधाम के साथ विदाई की जाती है। इसी क्रम में बबीता के केस में हास्पिटल का सारा शुल्क माफ कर उसकी धूमधाम से विदाई की गयी। इस घटना की क्षेत्रीय लोगों ने काफी सराहना किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..