Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / धरवां स्थित हजरत सोहराब अली शाह के मजार के सामने लगा कूड़े का अंबार, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

धरवां स्थित हजरत सोहराब अली शाह के मजार के सामने लगा कूड़े का अंबार, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

गाजीपुर। नंदगंज क्षेत्र के धरवां स्थित हजरत सोहराब अली शाह की मजार के सामने इन दिनों कूड़े का अंबार लगा हुआ है। मजार के आसपास गंदगी जमा होने से वहां आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और अनुयायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजार पर हजरत सोहराब अली शाह को मानने वाले अनुयायी रात-दिन बड़ी संख्या में आते-जाते रहते हैं। प्रत्येक गुरुवार को सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मजार पर पहुंचते हैं और चादर व अन्य सामग्री चढ़ाकर दुआ मांगते हैं। ऐसे में मजार के  सामने कूड़ा जमा होना श्रद्धालुओं के लिए असुविधा का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। कूड़े के कारण दुर्गंध के साथ ही संक्रमण और अन्य समस्याओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से मजार के सामने जमा कूड़े को तत्काल हटवाने तथा नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा-08 एवं 09 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला गाजीपुर के निर्देशानुसार अवगत कराना है कि उ०प्र० भवन एवं अन्य …