Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सैदपुर के नौचक गांव में मिला 12 फीट का अजगर

सैदपुर के नौचक गांव में मिला 12 फीट का अजगर

गाजीपुर। सैदपुर तहसील के नौचक गांव में बचाऊ यादव के खेत में गुरुवार की सुबह 12 फीट का अजगर मिला। आज सुबह खेत मालिक बचाऊ यादव ने जब अजगर को देखा तो अजगर ने एक नीलगाय के बच्‍चे को निगला हुआ था। जिसकी सूचना तत्‍काल वन विभाग को दी गयी। वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्‍क्‍यू कर उसके पेट से नीलगाय के बच्‍चे को निकालकर नदी में प्रवाहित कर दिया और अजगर को बोरे में भरकर अपने साथ ले गयी। अजगर को देखने के लिए खेत में गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गयी थी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री डा. विजय यादव ने होंड की QC1 स्कूटर किया लांच

गाजीपुर। देश की प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल कंपनी होंडा की QC1 स्कूटर की लांन्चिंग कृष्ण सुदामा ग्रुप …