गाजीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा जमानियां के द्वारा सड़क सुरक्षा जन जागरुकता अभियान का आयोजन रामलीला मैदान (तहसील मुख्यालय जमानियां ) के प्रांगण में किया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा जन जागरुकता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, गाजीपुर श्री धनवीर यादव, विशिष्ट अतिथि प्रवर्तन अधिकारी, गाजीपुर लव कुमार सिंह का विद्यालय के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य ए.के.बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सनशाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा जमानियां में संचालित रोड एंड सेफ्टी क्लब के छात्र छात्राओं ने सड़क दुर्घटनाओं के कारण एवं निवारण के साथ साथ यातायात के नियमों का नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया। सड़क सुरक्षा पर यमराज का दरबार कार्यक्रम विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को सड़क दुघर्टना में कमी लाने के महत्वपूर्ण सुझाव दिया। उपस्थित जनसमूह के साथ साथ, मुख्य अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, गाजीपुर श्री धनवीर यादव ने विद्यार्थियों के प्रयासों की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा किया। उन्होंने अपने संबोधन में सड़क दुघर्टना में घायलों की स्वर्णिम काल में सहायता करने की अपील किया और राहवीर योजना से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। रोड एंड सेफ्टी क्लब की छात्रा अदिति सिंह ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। रोड एंड सेफ्टी क्लब के प्रभारी शिक्षक श्री बलवंत सिंह, महेश्वर नाथ सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ए.के.बघेल ने छात्र छात्राओं के साथ सड़क सुरक्षा जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत रामलीला मैदान से पांडेय मोड़ जमानियां तक जन जागरुकता रैली निकाली। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री धनवीर यादव जी ने हरी झंड़ी दिखाकर रैली को रवाना किया। सड़क सुरक्षा जन जागरुकता अभियान कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेश्वर नाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर जमानियां क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, अधिवक्तागण, वादकारियों के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना है।सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना है। बताया जा रहा है। कि वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और गति सीमा में रहने के लिए प्रेरित करना। इसके लिए स्कूल, कॉलेज और आम जनता के बीच रैलियों, नुक्कड़ नाटक और कार्यशालाओं का आयोजन करना है।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..