Breaking News
Home / अपराध / एक करोड़ तीन लाख रुपये के हेरोइन के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

एक करोड़ तीन लाख रुपये के हेरोइन के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, उ0नि0 शिवाकान्त मिश्रा, उ0नि0 विवेक कुमार पाठक मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर सेमरा हाइवे एन0एच0 31 पर बने बस स्टैण्ड से 02 नफर अभियुक्तगण 1. साहुल यादव पुत्र वकील यादव निवासी ग्राम भनदहा कला थाना चौबेपुर जिला वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष, 2. रवि राजभर पुत्र नागेन्द्र राजभर निवासी ग्राम कौला जखनिया थाना भुडकुड़ा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष को 534 ग्राम अवैध हेरोइन अनुमानित कीमत एक करोड़ तीन लाख रुपया व 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 760/2026 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केंद्र ऑकुशपुर गाजीपुर: संतुलित मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करें किसान- रंग बहादुर सिंह   

गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र ऑकुशपुर गाजीपुर में इफको द्वारा आयोजित रिफॉर्म उत्सव 2026 के अन्तर्गत …