Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: भाई के साली के चक्‍कर में ससुराल में हुई पिटाई, इलाज के दौरान युवक की मौत

गाजीपुर: भाई के साली के चक्‍कर में ससुराल में हुई पिटाई, इलाज के दौरान युवक की मौत

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की रात में मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतक की मां जोखनी देवी पत्नी स्व. राजकुमार ने गाजीपुर कोतवाली प्रभारी को मंगलवार को प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच, आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तथा शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।गाजीपुर कोतवाली में दिये गये प्रार्थना पत्र के अनुसार मृतक मुन्ना कुमार की मां जोखनी देवी का सबसे छोटा पुत्र मुन्ना कुमार 5 अक्‍टूबर की शाम करीब छह बजे घर से अपने बड़े भाई के ससुराल चकहुसाम गांव थाना गाजीपुर कोतवाली  गया। वहां पर उसके बड़े बेटे की शादी हुई थी। प्रार्थिनी के अनुसार बड़े बेटे की पत्नी की छोटी बहन अन्नू कुमारी से मुन्ना कुमार का करीब दो वर्षों से बातचीत और घर आना-जाना व प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको देखकर दोनों के विवाह की बातें चल रही थी। इस मामले को लेकर लड़की के पिता हृदय नारायण भी शादी के लिये तैयार थे। लेकिन घटना से कुछ दिन पहले हृदय नारायण और मुन्ना से किसी बात को लेकर आमने सामने कहासुनी हो गयी थी। फलस्वरूप हृदय नारायण  अपनी पुत्री की शादी करने से इंकार करने लगा। प्रार्थिनी के मुताबिक 5 अक्‍टूबर को मुन्ना बड़े भाई के ससुराल चकहुसाम पहुंचने पर हृदय नारायण की पुत्री शकुन्तला कुमारी ने प्रार्थनी के मोबाइल पर फोन करके गाली देते हुए कहा कि अपने छोटे बेटे को वापस घर बुला लो नहीं तो काटकर फेंक देंगे। कुछ देर बाद शकुन्तला ने पुनः हमारी बेटी सुलेखा के फोन करके कहीं कि तुम्हारे भाई को हम लोगों ने बहुत मार मारे है, बचाना हो तो आकर बचा लो, तुम लोगों को भी मारा जायेगा। यह जानकारी मिलने पर प्रार्थनी अपने बड़ी बहु के साथ  चकहुसाम गये‌।लेकिन मुन्ना वहां नहीं मिला। हृदय नारायण व उनकी पुत्रियों से मुन्ना के बारे में पूछा गया तो उन लोगों ने गाली देते हुए मारने की  धमकी देने लगी। हम लोग विवाद को बचाने हेतु  मुन्ना को आसपास  खोजते हुए वापस घर आ रहे थे कि हृदय नारायण के घर से 800-900 मीटर दूर चौकिया मोड़ हाइवे ओवर बृज के पास मुन्ना अधमरा हालत में  मिला ।उसकी हालत काफी खराब थी। उसे उपचार के लिए पहले महराजगंज  एक निजी अस्पताल  में  ले गये लेकिन उसकी हालत खराब देखकर वहां के डाक्टर ने सरकारी अस्पताल गाजीपुर ले जाने की सलाह दी। तत्काल गाजीपुर ले जाने पर  चिकित्सकों ने देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। जोखनी देवी ने प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद भी मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को धमकाया गया। फलस्वरूप भय और दुख के कारण हम परिजन अपने गांव लौट आए और सुबह पुलिस को सूचना दे रहे हैं।प्रार्थनीय जोखनी  देवी ने दिये प्रार्थना पत्र में हृदरनारायण, उनकी पत्नी मंजू देवी, पुत्री शकुन्तला कुमारी, अन्नू कुमारी तथा श्यामसुंदर समेत पांच लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और अपने मृत पुत्र के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पुलिस ने दिए गए प्रार्थना पत्र पर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है‌। इस संदर्भ में शहर कोतवाल ने बताया कि प्रार्थिनी के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन हो रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गहमर पुलिस ने भटकी हुई महिला को सकुशल परिजनों से मिलाया  

गाजीपुर। थाना गहमर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पचौरी से एक महिला के भटककर आ जाने की सूचना …