Breaking News
Home / अपराध / अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत

गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर हैदरगंज पूर्वांचल एक्सप्रेसवे ब्रिज के आगे पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में मुस्‍तफाबाद बस्‍तरपुर गांव निवासी किसान सूर्यप्रकाश सिंह गंभीर रुप से घायल हो गये। परिजन उन्हें मऊ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सूर्यप्रकाश सिंह सोमवार की रात करीब 8:30 बजे बाइक से घर से निकले थे। कुछ देर बाद वह हैदरगंज पेट्रोल पंप के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। राहगीरों से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर गए। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा किस वाहन की चपेट में आने से हुआ और घटना किस तरह हुई, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। मरदह पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूर्यप्रकाश सिंह दो भाइयों में बड़े थे और खेती-किसानी का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी शिवानी सिंह और दो बेटियां आसि (6) व सानवि (9) हैं। उनके पिता अशोक सिंह और मां इंदू सिंह हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों के अनुसार सूर्यप्रकाश सिंह बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के थे। उनकी मौत से परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग घटना से मर्माहत हैं। मरदह थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा-08 एवं 09 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला गाजीपुर के निर्देशानुसार अवगत कराना है कि उ०प्र० भवन एवं अन्य …