Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / देवकली में बड़हलगंज गोरखपुर से आएगी विशाल मां दुर्गा की मूर्ति

देवकली में बड़हलगंज गोरखपुर से आएगी विशाल मां दुर्गा की मूर्ति

गाजीपुर। श्री दुर्गा पूजा समिति की एक आवश्यक बैठक ब्रह्म स्थल परिसर देवकली परिसर मे समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिसमे कार्यक्रम को भव्‍य रूप देने के लिए लाखों रूपये कीमत की मूर्ति बड़हलगंज गोरखपुर जनपद से मां दुर्गा की विशाल भव्‍य मूर्ति मंगाने का निर्णय लिया गया। मां दुर्गा की आंख व पलके निरंतर खुलती व बन्द होती रहेगी, विशेष रूप से पहनावा में लहंगा आदि शामिल है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नित्य देवी जागरण गीत के अलावा भरत मिलाप के दिन मोहनियां बिहार के लोकगीत गायक बिरहा सम्राट ओमप्रकाश दीवाना व व गायिका रजनीगंधा के बीच बिरहा मुकाबला होगा। पाण्डाल निर्माण व सजावट के लिए विशेष कारीगर बुलाये गये है। बैठक में अशोक वर्मा, विशाल वर्मा, वरूण वर्मा, दीपक वर्मा, अजय बाबा, शिवम जायसवाल, अमित वर्मा, प्रदीप गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, संतोष यादव, गणेश चौरसिया, मनीष जायसवाल, जितेन्द्र वर्मा, जावेद अख्तर, संतोष यादव, विभूति नारायण शर्मा, अभिषेक गुप्ता, अवधेश मौर्य, प्रदीप वर्नवाल, चन्द्रशेखर यादव, दिल्लू यादव, प्रमोद मौर्य, पंकज वर्नवाल, राजेश जायसवाल, दुर्गेश शर्मा, रामकरन शर्मा, चिंटू, सूरज, प्रियांशु, आदित्य, राज, सत्या, आनंद, यशवन्त, अनिल, मंदीप, विशाल आदि लोग प्रमुख रुप से मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर  हुई चर्चा

गाजीपुर। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की  बैठक रविवार को मिश्र बाजार स्थित …