गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी के महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी ने बताया कि 6 अक्टूबर को श्रीराम चबूतरा हरिशंकरी में धनुष मुकुट पूजन, नारद मोह, राम जन्म लीला के मंचन के साथ 19 दिवसीय चलायमान रामलीला का शुभारंभ हो जायगा। 7 अक्टूबर को श्री मुनि आगमन, ताइका ध लीला, सीताराम मिलन का मंचन श्री राम चबूतरा हरिशंकरी, 8 अक्टूबर को धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद श्री राम चबूतरा हरिशंकरी, 9 अक्टूबर को श्रीराम विवाह, राज तिलक की तैयारी, मंथरा कैकयी संवाद, कोस भवन तीला का मंचन श्री राम चबूतरा हरिशंकरी, 10 अक्टूबर को श्री दशरथ कैकेयी-श्रीराम संवाद, विदाई मांगना का मंचन श्री राम चबूतरा हरिशंकरी, 11 अक्टूबर को वन गमन, निषाद राज मिलन, तमसा निवास का मंचन श्री राम चबूतरा हरिशंकरी से झृंगेश्वरपुरी, पहाड़ खां पोखरा जाना, 12 अक्टूबर को श्रीराम केवट संवाद, घनरैल द्वारा सुरसुरी पार जाने का मचंन पहाड़ खाँ पोखरे के दक्षिण तरफ से उत्तर जाना, 13 अक्टूबर को श्री भरत आगमन, मनावन, विदाई का मंचन भारद्वाज मुनि का आश्रम सकलेनाबाद, 14 अक्टूबर को जयन्त नेत्र भंग, माता अनुसूईया सीता संवाद एवं अत्रि श्रीराम संवाद का मंचन राजा शम्भूनाथ का बाग (अर्बन बैंक के बगल में), 15 अक्टूबर को सरभंग मुनि से श्रीराम संवाद, श्रीराम प्रतिज्ञा, भक्त सुतीक्ष्ण एवं अगस्त्य मुनि से श्रीराम की भेंट, जटायु राम भेंट वार्ता एवं प्रभु अवतार की झांकी का मंचन राजा शम्भूनाथ का बाग (अर्बन बैंक के बगल में), 16 अक्टूबर को सूर्पणखा नक कटईया, खरदूषण वध, सीता हरण लीला का मंचन रामलीला लंका मैदान, 17 अक्टूबर को शबरी माँ का फल खाना, हनुमान राम मिलन, सुग्रीव मित्रता का मंचन रामलीला लंका मैदान, 18 अक्टूबर को बाली सुग्रीव लड़ाई, श्री हनुमान माता सीता मिलन, लंका दहन का मंचन रामलीला मैदान (लंका पूर्वी छोर), 19 अक्टूबर को लक्ष्मण शक्ति, संजीवनी बुटी, कुम्भकरण मेधनाथ वध, सती सुलोचना, रावण का युद्ध भूमि में प्रस्थान का मंचन रामलीला मैदान, 20 अक्टूबर को राम रावण युद्ध, रावण वध, रावण पुतला दहन रामलीला मैदान, 21 अक्टूबर को भरत मिलाप का मंचन सकलेनाबाद, 22 अक्टूबर को अयोध्या वापसी सकलेनाबाद से हरिशंकरी आना, 23 अक्टूबर को गंगा पूजन, दशावतार की झांकी कलक्टर घाट, 24 अक्टूबर को श्रीराम राज्याभिषेक (राज गद्दी) का मंचन श्रीराम चबूतरा हरिशंकरी में किया जायेगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..