गाजीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जैकिशन साहू ने सपा के चुनावी घोषणा पत्र का स्वागत करते हुए कहा कि यह उत्तर प्रदेश के खुशहाली और विकासपरख घोषणा पत्र है। पहली बार गरीबों के घर के उजाले के बारे में किसी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने घोषणा पत्र में यह ऐलान किया है कि सपा की सरकार बनते ही गरीबों की 300 यूनिट बिजली फ्री हो जायेगी। बेरोजगारों को 5 हजार रुपया बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। गरीबों के इलाज के लिए 10 लाख रुपये तक मेडिकल सुविधा मिलेगी। किसानों का कर्ज माफ होगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..