Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज गाजीपुर में लैंप लाइटिंग, ओथ टेकिंग सेरिमनी, फ्रेशर पार्टी एवं  फेयरवेल का हुआ आयोजन

सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज गाजीपुर में लैंप लाइटिंग, ओथ टेकिंग सेरिमनी, फ्रेशर पार्टी एवं  फेयरवेल का हुआ आयोजन

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अंतर्गत सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में  विद्यार्थियों द्वारा लैंप लाइटिंग ओथ टेकिंग सेरिमनी, फ्रेशर पार्टी एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया । इस उत्कृष्ट कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के चीफ मेनेजिंग डायरेक्टर  प्रोफेसर आनंद सिंह जी एवं मैनेजेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर सानंद सिंह जी ने फीता काट कर  किये। तत्पश्चात सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के सभागार  में प्रवेश कर  मां सरस्वती एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर आशीर्वाद प्राप्त किये। इसी क्रम में  मुख्य अतिथि तथा  विशिष्ट अतिथि को  बुके एवं मोमेंटो भेंट कर सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजकुमार त्यागी द्वारा स्वागत किया गया। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी जी, सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल  डॉक्टर सुनील सिंह,सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी  के प्रिंसिपल डॉक्टर तेज प्रताप सिंह, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल चंद्रसेन तिवारी, सत्यदेव पॉलिटेक्निक के इंचार्ज  बरमेश्वर जी को मोमेंटो एवं बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुआ तथा बहुत ही शानदार तरीके से टेकिंग सेरिमनी की प्रस्तुति हुई।  तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रोफेसर आनंद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर प्रोफेसर सानंद सिंह ने सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर नर्सिंग में शपथ  का मतलब समझाया। नर्सिंग प्रोफेशन में जो शपथ दी जाती है वहां किसी जाति का हो या किसी धर्म का हो सभी के साथ समानता का अधिकार रखें किसी के साथ भेदभाव ना करें यह मानवता का भाव होना चाहिए। यह शपथ दिलाया गया की नर्सिंग एक ऐसा प्रोफेशन है जिसमें  किसी भी समय किसी भी धर्म का एवं जाति का पेशेंट आ सकता है उनके साथ कोई भेदभाव ना करें और उनका अच्छे से हेल्थ केयर प्रदान करें और उनका अच्छे से ध्यान रखें। समय पर खाना समय पर मेडिसिंस और उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल राजकुमार त्यागी के द्वारा इस भव्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए सत्यदेव कॉलेज के सभी बच्चों को अपने आशीर्वाद के रूप में कहां की किसी स्कूल कॉलेज या यूनिवर्सिटी में कोई विदाई पार्टी एवं फ्रेशर पार्टी वेलकम पार्टी का आयोजन एक संस्कृति बन गई है। शिक्षण संस्थान से हमें हमेशा कुछ सीखना है आज की यह फ्रेशर पार्टी भी हमारे लिए एक लर्निंग है। इसमें हम एक दूसरे से परिचित हो रहे हैं कविता गीत डांस शायरी जैसी शानदार  प्रस्तुति से बच्चों की विदाई का खुशनुमा वातावरण बनाया जाता है। उन्होंने फ्रेशर विद्यार्थियों स्वागत करते हुए कहा कि आपके लिए इस महाविद्यालय का वातावरण बहुत अच्छा रहेगा। आप एक लक्ष्य के साथ अपनी कॉलेज लाइफ की शुरुआत करें लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो स्टूडेंट हमेशा प्रेशर ही रहता है क्योंकि हर दिन वह नया सोचता है नहीं सोच नई उमंग नया माहौल ऐसे स्टूडेंट का हमेशा वेलकम करता हूं। उसके बाद सीनियर स्टूडेंट का 4 साल का एक्सपीरियंस अपने जूनियर के साथ शेयर किया गया जिसमें बताया गया है कि सबसे पहले हम पांच पांडव थे और पांच पांडव किसी भूतिया वाली क्लास में बैठा करते थे क्योंकि पूरी बिल्डिंग में कोई नहीं था सिर्फ पांच बच्चे और दो टीचर रहते थे जिसके कारण पूरी नर्सिंग बिल्डिंग में कोई नहीं बैठता था जब गर्मी की हवा चलती थी वहां से आवाज आती थी  सिर्फ एक ही  क्लास  थी जो 2022 में नर्सिंग स्टार्ट हुआ था जिसे पांडव कहा गया है  कुछ समय पश्चात हमें प्रिंसिपल राजकुमार त्यागी  मिले उसके पश्चात हमारी पढ़ाई लगातार चलती रही। इस अवसर पर सत्यदेव हॉस्पिटल के चिकित्साधिकारी डॉक्टर विशाल आर पुरोहित जी समस्त प्राचार्यगण, प्रमिला अधिकारी,अरुण कुमार, मनीषा यादव, मनीषा चौहान, सुनंदा पामिनी, शनि मौर्य, निधि  जायसवाल, अंशिका राय, अंशिका जायसवाल, वैशाली वर्मा, रुचि यादव,अश्विनी प्रजापति, समेत सभी शिक्षक गण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण तथा  समस्त विद्यार्थी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन  शिवम उपाध्याय,   संजना, रानू साविता तथा सुनीता राय ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अल्लाह की उपासना, न्याय, समानता और दया का हजरत मुहम्‍मद ने दिया संदेश- मौलाना तनवीर रजा

गाजीपुर। जमानियां कस्बा बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद के सेकेट्री मौलाना तनवीर रजा ने रौशनी …