Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / रामलीला कमेटी और नगरपालिका प्रशासन ने किया संपर्क मार्गों व मंचन स्‍थलों का निरीक्षण

रामलीला कमेटी और नगरपालिका प्रशासन ने किया संपर्क मार्गों व मंचन स्‍थलों का निरीक्षण

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी द्वारा आगामी 6 अक्टूबर से मंचित होने वाली चलायमान रामलीला के मार्गों का सोमवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। परंपरा के अनुसार हाथ से खींचे जाने वाले रथ पर भगवान राम-लक्ष्मण नगर के विभिन्न चिन्हित स्थानों से होते हुए लंका मैदान पहुंचते हैं। निरीक्षण में कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी व कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ नगर पालिका के सभासद, प्रतिनिधि और इंजीनियर मौजूद रहे। रामजी का रथ परंपरागत ढंग से रथ यात्रा की शक्ल में श्रद्धालुओं के साथ नगर के हरिशंकरी, झुन्नुलाल चौराहा, आमघाट, कारगिल मार्केट, महुआबाग, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज होते हुए कौवा बारी (अर्बन बैंक के बगल) से लंका मैदान जाएगी, जहां 20 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम इन्हीं मार्गों से बाजे-गाजे के साथ पुनः हरिशंकरी वापस लौटेंगे। जिससे हर वर्ष की भांति मार्गो की मरम्मत का कार्य शीघ्र सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया है। निरीक्षण के दौरान मार्ग में पड़ने वाली खराब सड़कों, गड्ढों और खुली नालियों को लेकर अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार राय और चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने त्वरित मरम्मत व नवनिर्माण के निर्देश दिए। दो से तीन दिनों के भीतर सभी खराब सड़कों की मरम्मत, नालियों को ढक्कनदार करने, पहाड़ खान पोखरा की सफाई और प्रभु श्रीराम के सुरसरी पार करने हेतु पोखरे में नाव की व्यवस्था के आदेश दिए गए हैं। नगर पालिका परिषद ने रामलीला मंचन के साथ ही दुर्गा पूजा पंडालों के पहुंच मार्गों को भी जनहित में दो-तीन दिन में सुगम व दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि कमेटी द्वारा सैकड़ों वर्षों से चलायमान रामलीला का मंचन होता आ रहा है जिसमें नगर पालिका के साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ तमाम विभागों और सम्मानित नागरिकों का सहयोग रामलीला मंचन में मिलता रहा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर  हुई चर्चा

गाजीपुर। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की  बैठक रविवार को मिश्र बाजार स्थित …