Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / UPCA अंडर-16 फाइनल ट्रायल: गाजीपुर के पांच होनहारों का चयन, GDCA अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

UPCA अंडर-16 फाइनल ट्रायल: गाजीपुर के पांच होनहारों का चयन, GDCA अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा आयोजित होने वाले अंडर-16 पुरुष वर्ग के फाइनल सेलेक्शन ट्रायल में गाजीपुर के युवा क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के अध्यक्ष ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि जनपद के पांच प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कानपुर में आयोजित होने वाले फाइनल सेलेक्शन मैचों के लिए हुआ है | उन्होंने इसे जनपद के खेल जगत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह चयन स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और पारदर्शी चयन प्रणाली का परिणाम है | उन्होंने बताया कि यूपीसीए से प्राप्त सूची के अनुसार चयनित खिलाडियों की सूची में चंद्रशेखर, आदित्य यादव, कुशाग्र यादव, हर्ष यादव एवं आकर्ष श्रीवास्तव को शामिल किया गया है | उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को निर्देशित किया कि 18 सितंबर 2026 की शाम 7:00 बजे तक कमला क्लब, कानपुर में अपने आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, विगत तीन वर्षों की स्कूल अंकतालिकाएं (Mark sheets), वर्तमान अध्ययनरत कक्षा का स्कूल बोनाफाइड सर्टिफिकेट मूल प्रति (Original Copy) के साथ अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें | साथ ही उन्होंने विशेष हिदायत दी कि केवल ओरिजिनल दस्तावेज ही स्वीकार किए जाएंगे, किसी भी प्रकार की फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी | दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर खिलाड़ी को ट्रायल से वंचित किया जा सकता है |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

निर्माण कार्य में अवरोध उत्‍पन्‍न करने पर नगरपालिका जमानियां के अध्‍यक्ष ने एसडीएम को लिखा पत्र

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद जमानियां द्वारा शासन से अनुमोदित वंदन योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या-19, …