Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमनेस्टी योजना के प्रचार वाहन को राज्य कर उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, कहा- 31 मार्च तक मिलेगी छूट

एमनेस्टी योजना के प्रचार वाहन को राज्य कर उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, कहा- 31 मार्च तक मिलेगी छूट

गाजीपुर। राज्य कर कार्यालय, गाजीपुर में उ0प्र0 शासन, लखनऊ द्वारा राज्य कर विभाग हेतु संचालित एमनेस्टी योजना के बारे में प्रचार-प्रसार हेतु कार्यालयाध्यक्ष उपायुक्त जयसेन की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाते हुए रवाना किया गया। उ0प्र0 शासन, लखनऊ द्वारा राज्य कर विभाग द्वारा संचालित एमनेस्टी योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 के कर निर्धारण आदेशों के सापेक्ष विभाग द्वारा लायी गयी एमनेस्टी स्कीम के अधीन कर निर्धारण आदेशों में जो टैक्स, ब्याज और पेनाल्टी लगायी गयी है, यदि करदाता/व्यापारी सम्बन्धित वर्ष में टैक्स की राशि दिनांक 31.03.2025 के पूर्व में जमा करते हैं और स्कीम का आनलाईन फार्म भरते हैं तो ब्याज व पेनाल्टी एमनेस्टी स्कीम के अन्तर्गत माफ कर दी जाएगी। योजना दिनांक 31.03.2025 तक प्रभावी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …