Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / के.एल. इंटरनेशनल स्‍कूल, सकरा, जैतपुरा-गाजीपुर का 21 फरवरी को होगा भव्‍य उद्घाटन

के.एल. इंटरनेशनल स्‍कूल, सकरा, जैतपुरा-गाजीपुर का 21 फरवरी को होगा भव्‍य उद्घाटन

गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध के.एल. इंटरनेशनल स्‍कूल, सकरा, जैतपुरा-गाजीपुर का भव्‍य उद्घाटन 21 फरवरी को दिन में 11 बजे होगा। यह जानकारी जंगीपुर के विधायक वीरेंद्र यादव ने दी है। उन्‍होने बताया कि ग्रामीण अंचल के बच्‍चो को गुणवत्‍तायुक्‍त अंग्रेजी माध्‍यम से शिक्षा देने के लिए इस कालेज की स्‍थापना की गयी है। उन्‍होने कहा कि लुटावन ग्रुप ऑफ कालेजेज के संस्‍थापक पूर्व पंचायती राज मंत्री स्‍व. कैलाश यादव हमेशा गरीबो के बच्‍चो को अच्‍छी शिक्षा देने के लिए संघर्ष करते रहें। उन्‍होने कहा कि कम खर्च में अच्‍छी शिक्षा देने का हर संभव प्रयास किया जायेगा, जिससे की गांव के बच्‍चे जनपद का नाम रोशन कर सकें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …