Breaking News
Home / अपराध / अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के देवा तिराहे पर शुक्रवार की रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। जंगीपुर थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी श्याम लाल (50) बाइक से गांव के ही अच्छेलाल (35) और प्रदीप राम (27)  के साथ कहीं जा रहे थे। देवा तिराहे के पास रात एक बजे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही श्याम लाल की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल अच्छे लाल और प्रदीप राम को जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज दोनों घायलों की भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर की चेयरमैन डा. बीती सिंह ने की पावन छठ महापर्व पर सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना

गाजीपुर। मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर गाजीपुर के चेयरमैन डा. बीती सिंह ने छठ महापर्व के …