Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जिला सहकारी बैंक गाजीपुर में किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा तीन लाख रुपये तक का ऋण

जिला सहकारी बैंक गाजीपुर में किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा तीन लाख रुपये तक का ऋण

गाजीपुर! जिला सहकारी बैंक लि0 गाजीपुर के अध्‍यक्ष सर्वेश सिंह ने बताया है कि जनपद गाजीपुर के सम्मानित कृषक भाइयों आप सभी जिला सहकारी बैंक लि0 गाजीपुर की विभिन्न शाखाओं एवं बी-पैक्स के माध्यम से अंकन 3.00 लाख तक अल्पकालीन ऋण की सुविधा वाणिज्यिक बैंको की तरह 03 प्रतिशत ब्याज दर पर विभिन्न शाखाओं के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। जनपद मे कुल 198986 कृषक सदस्य हैं जिसमें से 40611 सक्रिय सदस्य है, जिनमें से विगत वर्षो में 23299 के0सी0सी0 धारक सदस्यों ने बी-पैक्स के माध्यम से लेन -देन किया है। बैंक द्वारा कृषकों को अल्पकालीन कृषि ऋण के अतिरिक्त अन्य ऋण की सुविधा जैसे- पशुपालन, डेरी फार्मिंग आदि की सुविधा कम ब्याज दर पर दिया जाता है। इस सुविधा के बारे मे अधिक जानकारी के लिए नजदीकी शाखा या बी- पैक्स से सम्पर्क कर सकते है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …